Songs



Title: Tumhein Dekhti hoon to
Movie: Tumhare Liye
Singer: Lata Mangeshkar
Music: Jaidev
Lyrics: Naqsh Lyallpuri
Actors: Ashok Kumar, Indrani Mukherjee, Sanjeev Kumar, Vidya Sinha
Year: 1978

तुम्हें देखती हूँ तो लगता है ऐसे
के जैसे युगों से तुम्हे जानती हूँ
अगत तुम हो सागर, मैं प्यासी नदी हूँ
अगर तुम हो सावन, मैं जलती कली हूँ

मुझे मेरी नींदे, मेरा चैन दे दो,
मुझे मेरी सपनों की इक रैन दे दो न,
यही बात पहले भी तुमसे कही थी,
वही बात फिर आज दोहरा रही हूँ ...

तुम्हें छुके पल में, बने धूल चन्दन,
तुम्हारी महक से महकने लगे तन,
मेरे पास आओ, गले से लगाओ,
पिया और तुमसे मैं क्या चाहती हूँ ...

मुरलिया समझकर , मुझे तुम उठा लो,
बस एक बार होठों से अपने लगा लो न,
कोई सूर तो जागे, मेरी धड़कनों में,
के मैं अपनी सरगम से रुठी हुई हूँ ..