Songs

Title: Tumhe ho naa ho mujhako to itana yakiin hai
Movie: Gharonda, Gharaonda
Singer: Bhupinder, Runa Laila
Music Director: Jaidev
Lyricist: Gulzar
Actors: Amol Palekar, Zarina Wahab
Year: 1977

तुम्हे हो ना हो मुझको तो इतना यकीं है
मुझे प्यार तुमसे नही है नही है
तुम्हे हो ना हो मुझको तो इतना यकीं है

मुझे प्यार तुमसे नही है नही है
मगर मैने ये राज़ अब तक ना जाना
के क्युँ प्यारी लगतीं हैं बातें तुम्हारी
मैं क्युँ तुमसे मिलने का ढूँढूं बहाना
कभी मैने चाहा तुम्हे छू के देखूँ
कभी मैने चाहा तुम्हे पास लाना
मगर फिर भी ...
मगर फिर भी इस बात का तो यकीं है
मुझे प्यार तुमसे नही है नही है
तुम्हे हो ना हो ...

फिर भी जो तुम दूर रहते हो मुझसे
तो रहतें हैं दिल पे उदासी के साये
कोई ख़्वाब ऊँचे मकानों से झाके
कोई ख़्वाब बैठा रहे सर झुकाये
कभी दिल की राहों में फैले अँधेरा
कभी दूर तक रौशनी झिलमिलाये
मगर फिर भी ...
मगर फिर भी इस बात का तो यकीं है
मुझे प्यार तुमसे नही है नही है
तुम्हे हो ना हो ...