Songs



Title: Yeh mausam ka jaadu hai mitwa
Movie: Ham Aapke Hain Kaun
Singers: Lata Mangeshkar, Chorus, S P Balasubramaniam
Music: Ram Laxman
Lyrics: Ravindra Rawal
Actors: Madhuri Dixit, Salman Khan
Year: 1994

ठण्डी ठण्डी पुरवैया में उड़ती है चुनरिया, हे
धड़के मोरा जिया रामा बाली है उमरिया
दिल पे, नहीं क़ाबु
कैसा, ये जादू
ये मौसम का जादू है मितवा
न अब दिल पे क़ाबू है मितवा

नैना जिसमें खो गये
दीवाने से हो गये
नज़ारा वो हर सू है मितवा
हो ये मौसम का जादू है मितवा

शहरी बाबू के संग मेम गोरी गोरी, हे
ऐसे लगे जैसे, चन्दा की चकोरी
फूलों कलियों की बहारें
चंचल ये हवाओं की पुकारें
फूलों कलियों की बहारें
चंचल ये हवाओं की पुकारें
हमको ये इशारों में कहें हम
थम के यहाँ घड़ियाँ गुज़ारें
पहले कभी तो न हमसे
बतियाते थे ऐसे फुलवा
ये मौसम का जादू है मितवा
न अब दिल पे क़ाबू है मितवा

नैना जिसमें खो गये
दीवाने से हो गये
नज़ारा वो हर सू है मितवा
ओ ओ ओ ये मौसम का जादू है मितवा
सच्ची सच्ची बोलना भेद न छुपाना, हे
कौन डगर से आये कौन दिसा है जाना

इनको हम ले के चले हैं
अपने संग अपनी नगरिया
laughइनको हम ले के चले हैं
अपने संग अपनी नगरिया
हाय रे संग अन्जाने का
उस पर अन्जान डगरिया
फिर कैसे तुम दूर इतने
संग आ गई मेरे गोरिया
ये मौसम का जादू है मितवा
न अब दिल पे क़ाबू है मितवा

नैना जिसमें खो गये
दीवाने से हो गये
नज़ारा वो हर सू है मितवा
ओ ओ ओ ये मौसम का जादू है मितवा