Songs



Title: Tere mere milan ki ye raina
Movie: Abhimaan
Singer: Lata Mangeshkar, Kishore Kumar
Music : S D Burman
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Actors: Amitabh Bachchan, Jaya Bhaduri
Year: 1973

तेरे मेरे मिलन की ये रैना
नया कोई गुल खिलायेगी
तभी तो चंचल हैं तेरे नैना
देखो ना देखो ना
तेरे मेरे मिलन की ये रैना

नन्हा सा गुल खिलेगा अँगना
सूनी बय्याँ सजेगी सजना
जैसे खेले चंदा बादल में
खेलेगा वो तेरे आंचल में
चंदनिया गुनगुनायेगी
तभी तो चंचल हैं तेरे नैना
देखो ना तेरे मेरे मिलन की ये रैना

तुझे थामे कई हाथों से
मिलूंगा मदभरी रातों से
जगा के अनसुनी सी धड़कन
बलमवा भर दूंगी तेरा मन
नई अदा से सतायेगी
तभी तो चंचल हैं तेरे नैना
देखो ना तेरे मेरे मिलन की ये रैना