Songs



Title: Tera Chehara Hai Aaine Jaisa
Album: Khwahishein
Singer: Jagjit Singh

तेरा चहेरा है आयने जैसा
क्यूँ ना देखूँ है देखने जैसा
तेरा चहेरा है आयने जैसा

तुम कहो तो मैं पूछ लूँ तुमसे
है सवाल एक पूछने जैसा
तेरा चहेरा है आयने जैसा

दोस्त मिल जायेंगे कई लेकिन
ना मिलेगा कोई मेरे जैसा
तेरा चहेरा है आयने जैसा

तुम अचानक मिले थे जब पहेले
पल नहीं है वो भूलने जैसा
तेरा चहेरा है आयने जैसा