Title: Maine Tere Liye Hi Saat Rang Ke
Movie: Anand
Singer: Mukesh
Music: Salil Choudhary
Lyrics: Gulzar
Actors: Amitabh Bachchan, Rajesh Khanna, Sumita Sanyal
Year: 1970
मैं ने तेरे लिये ही सात रंग के सपने चुने
सपने सुरीले सपने
कुछ हँस के, कुछ ग़म के
तेरी आँखों के साए चुराए
रसीली यादों ने
मैं ने तेरे लिये ...
छोटी बातें
छोटी छोटी बातों की है यादें बड़ी
भूले नहीं बीती हुई एक छोटी घड़ी
जनम जनम से आँखें बिछाईं
तेरे लिये इन राहों में
मैं ने तेरे लिये ...
भोले भाले
भोले भाले दिल को बहलाते रहे
तन्हाई में तेरे ख़यालों को सजाते रहे
कभी कभी तो आवाज़ देकर
मुझको जगाया ख़्वाबों ने
मैं ने तेरे लिये ...
रूठी रातें
रूठी हुई रातों को जगाया कभी
तेरे लिये बीती सुबह को बुलाया कभी
तेरे बिना भी तेरे लिये ही
दिये जलाये रातों में
मैं ने तेरे लिये ...