Songs



Title: lute koi man ka nagar ban ke mera sathi
Movie: Abhimaan
Singer: Lata Mangeshkar, Manhar
Music : S D Burman
Lyrics: Majrooh Sultanpuri
Actors: Bindu, Amitabh Bachchan, Asrani, Jaya Bhaduri, A K Hangal, Durga Khote
Year: 1973

लूटे कोई मन का नगर बन के मेरा साथी -
कौन है वो, अपनों में कभी, ऐसा कहीं होता है,
ये तो बड़ा धोखा है लूटे कोई ...

यहीं पे कहीं है, मेरे मन का चोर
नज़र पड़े तो बइयाँ दूँ मरोड़ -
जाने दो, जैसे तुम प्यारे हो,
वो भी मुझे प्यारा है, जीने का सहारा है
देखो जी तुम्हारी यही बतियाँ मुझको हैं तड़पातीं
लूटे कोई ...

रोग मेरे जी का, मेरे दिल का चैन
साँवला सा मुखड़ा, उसपे कारे नैन -
ऐसे को, रोके अब कौन भला,
दिल से जो प्यारी है, सजनी हमारी है
का करूँ मैं बिन उसके रह भी नहीं पाती
लूटे कोई ...