Songs



Title: Kabhi Khud Pe Kabhi Haalat Pe
Movie: Hum Dono
Singer: Mohammad Rafi
Music : Jaidev
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Actors: Nanda, Dev Anand, Sadhana
Year: 1961

कभी ख़ुद पे, कभी हालात पे रोना आया
बात निकली, तो हर इक बात पे रोना आया

हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उनको
क्या हुआ आज, ये किस बात पे रोना आया

किस लिये जीते हैं हम किसके लिये जीते हैं
बारहा ऐसे सवालात पे रोना आया

कौन रोता है किसी और की ख़ातिर ऐ दोस्त
सबको अपनी ही किसी बात पे रोना आया