Hindi Songs
Ek Rasta Hai Jindagi
Title: Ek Rasta Hai Jindagi
Movie: Kaala Patthar
Singer: Lata Mangeshkar, Kishore Kumar
Music: Rajesh Roshan
Lyrics: Sahir Ludhianvi
Actors: Shashi Kapoor, Amitabh Bachchan, Rakhee, Parveen Babi
Year: 1979
इक रास्ता है ज़िन्दगी जो थम गए तो कुछ नहीं
ये क़दम किसी मुक़ाम पे जो थम गए तो कुछ नहीं
इक रास्ता है ज़िन्दगी ...
ओ जाते राही ओ बाँके राही
मेरी बाँहों को इन राहों को
तू छोड़ के ना जा तू वापस आ जा
वो हुस्न के जलवे हों या इश्क़ की आवाज़ें
आज़ाद परिन्दों की रुकती नहीं परवाज़ें
जाते हुए क़दमों से आते हुए क़दमों से
भरी रहेगी रहगुज़र जो हम गए तो कुछ नहीं
इक रास्ता है ज़िन्दगी ...
ऐसा गज़ब नहीं ढाना पिया मत जाना बिदेसवा रे
ऐसा गज़ब नहीं ...
ओ हमका भी संग लिए जाना पिया जब जाना बिदेसवा रे -२
हो जाते हुए राही के साये से सिमटना क्या
इक पल के मुसाफ़िर के दामन से लिपटना क्या
जाते हुए क़दमों से आते हुए क़दमों से
भरी रहेगी रहगुज़र जो हम गए तो कुछ नहीं
इक रास्ता है ज़िन्दगी ...