Songs



Title: Duniya jise kahate hain
Lyrics: Nida Fazli
Singers: Jagjit Singh, Chitra Singh

दुनिया जीसे कहते हैं, जादु का खिलौना है,
मिल जाये तो मिट्टी है, खो जाये तो सोना है.

अच्छा सा कोई मौसम तन्हा सा कोई आलम,
हर वक्त का रोना तो बेकार का रोना है

बरसात का बादल तो दिवाना है, क्या जाने,
किस राह से बचना है, किस छत को भिगोना है.

गम हो की खुशी दोनों कुछ देर के साथी है,
फिर रास्ता ही रास्ता है, हँसना है न रोना है.