Songs


Title: Deewana Hua Badal
Movie: Kashmir Ki Kali
Singer: Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
Music: O P Nayyar
Lyrics: S H Bihari
Actors: Shammi Kapoor, Sharmila Tagore
Year: 1964

रफ़ी: ओ हो हो, ओ हो हो, आ हा हा
mmmm, ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल
सावन की घटा छाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल

ऐसी तो मेरी तक़दीर न थी
तुमसा जो कोई महबूब मिले
दिल आज खुशी से पागल है
ऐ जानेवफ़ा तुम खूब मिले
दिल क्यूँ ना बने पागल, क्या तुमने अदा पाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल

जब तुमसे नज़र टकराई सनम
जज़बात का एक तूफ़ान उठा
तिनके की तरह मैं बह निकली
सैलाद मेरे रोके न रुका
जीवन में मची हलचल
और बजने लगी शहनाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल

है आज नये अरमानों से, आबाद मेरी दिल की नगरी
बरसों से फ़िज़ाँ का मौसम था
वीरान बड़ी दुनिया थी मेरी
हाथों में तेरा आँचल, आया जो बहार आई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई

दीवाना हुआ बादल, सावन कि घटा छाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई
दीवाना हुआ बादल, सावन की घटा छाई
ये देखके दिल झूमा, ली प्यार ने अंगड़ाई,
दीवाना हुआ बादल